Home Ambala आम आदमी पार्टी बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर कल जिला स्तर पर...

आम आदमी पार्टी बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर कल जिला स्तर पर करेगी प्रदर्शन

147
0
अम्बाला : चन्द्रिका ( TSN)-आम आदमी पार्टी द्वारा बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर  सीएम आवास पर प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज को जिला अध्यक्ष ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया है.इसके विरोध  में आम आदमी पार्टी कल जिला स्तर पर  प्रदर्शन करेगी. इसको लेकर आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष करणवीर लौट ने आज पत्रकार वार्ता करके सत्ताधारी भाजपा पर कई आरोप लगाए.
जिला अध्यक्ष करणवीर ने कहा कि आज हरियाणा में चारों तरफ महंगाई और बेरोजगारी का बोलबाला है, जिससे हरियाणा का युवा परेशान है. उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसे मुद्दों के खिलाफ आवाज उठाने पर आम आदमी पार्टी पर सरकार के अधिकारी लाठियां भांजते हैं.उन्होंने कहा कि इसी के विरोध में कल आम आदमी पार्टी अंबाला जिला स्तर पर जगह-जगह शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन करेगी. साथ ही आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में अकेले चुनाव लड़ेगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here