Home Haryana धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के केशव पार्क में चल रहे 1008 कुंडीय महायज्ञ में...

धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के केशव पार्क में चल रहे 1008 कुंडीय महायज्ञ में पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष

73
0
कुरुक्षेत्र, 20 मार्च- धर्मनगरी के केशव पार्क में चल रहे 1008 कुंडीय महायज्ञ के तीसरे दिन की शुरुआत मंत्रों उच्चारण के साथ विधिवत तौर पर महायज्ञ में आहुतियां डालने से हुई । इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली महायज्ञ में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे और हवन यज्ञ में आहुति डालकर पूजा अर्चना की।
1008 कुंडों में मंत्रोच्चारण से गूंजी धर्मनगरी
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि कुरुक्षेत्र के केशव पार्क की ऐतिहासिक भूमि है और यहां पर यज्ञ सम्राट श्री श्री 1008 हरिओम महाराज द्वारा शिव शक्ति महायज्ञ का आयोजन किया गया है, जिसमें आहुति डालने का अवसर मिला है। शिव शक्ति महायज्ञ पूरे देश के सभी लोगों के लिए, विश्व की शांति के लिए, देश की प्रगति के लिए, पूरे देश के अंदर सद्भावना के लिए किया जा रहा है। इस उद्देश्य को लेकर शिव शक्ति महायज्ञ हो रहा है, जिसमें आहुति डालने का मौका भाग्यवान व्यक्ति को ही मिलता है। इस महायज्ञ में आहुतियां डालने के लिए केंद्र व प्रदेश के कई मंत्री भी शामिल होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here