Home Crime यमुनानगर: मामूली विवाद से दढ़वा माजरी में हिंसक झड़प, कई घायल

यमुनानगर: मामूली विवाद से दढ़वा माजरी में हिंसक झड़प, कई घायल

19
0

यमुनानगर |  यमुनानगर के गांव दढ़वा माजरी में मामूली विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। ढेहा बस्ती में दो गुटों के बीच छेड़छाड़ के आरोप को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। इस झड़प में कई लोग घायल हुए हैं और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, विवाद तब शुरू हुआ जब एक लड़की दुकान से सामान लेकर घर लौट रही थी और उसके साथ कथित छेड़छाड़ की घटना हुई। जब इस मामले की जानकारी लड़की के परिजनों को मिली, तो दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। यह झगड़ा धीरे-धीरे बढ़ता गया और थाने तक पहुंचा। लेकिन कई दिनों तक चले तनाव के बाद आज स्थिति अचानक बेकाबू हो गई।

दोनों गुटों के बीच ईंट-पत्थर चलने लगे और एक-दूसरे पर हमला करने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। झड़प के दौरान कई घरों में तोड़फोड़ हुई और कीमती सामान भी क्षतिग्रस्त हुआ।

सूचना मिलने पर हरियाणा पुलिस की थाना सदर जगाधरी टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को भी हालात काबू करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान थाना प्रभारी के हाथ और एक एसआई की बाजू पर चोटें आई। पत्थरबाजी में पुलिस पर भी हमला किया गया।

पुलिस ने कड़ी मेहनत करके दोनों गुटों को शांत किया और स्थिति पर नियंत्रण पाया। घायल महिलाओं, पुरुषों और बच्चों को सिविल हॉस्पिटल यमुनानगर में भर्ती कराया गया।

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जांच पूरी तरह से यह सुनिश्चित करने के लिए जारी है कि भविष्य में इस तरह की घटना न दोहराई जाए।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here