अंबाला – अंबाला शहर में पासपोर्ट ऑफिस के बाहर लोगों ने खूब हंगामा किया। 14 अप्रैल अंबेडकर जयंती होने के कारण दफ्तर बंद था लेकिन लोगों को 14 अप्रैल की अपॉइंटमेंट दे रखी थी। लोगों को अंबेडकर जयंती के बारे सूचित नहीं किया गया था। जिसके बाद गुस्साए लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की उनका कहना था कि वो काफी दूर दराज के इलाकों से आइये है। उन्होंने कहा कि अभी तक कोई भी उनसे बात करने के लिए नहीं आया है।
अंबाला शहर पासपोर्ट दफ्तर के बाहर कुछ लोगों ने हंगामा कर दिया। मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस प्रशसन को पहुंचना पड़ा , लोगों ने आरोप लगाए कि पासपोर्ट बनवाने के लिए अपॉइंटमेंट बार बार केंसिल की जा रही है , लोग दूर दूर से अपॉइंटमेंट के लिए पासपोर्ट ऑफिस आते है तो कई बार पासपोर्ट ऑफिस के बाहर पहुँचने पर मोबाइल में मेसज आता है कि आपकी अपॉइंटमेंट कैंसिल हो गई है। पासपोर्ट ऑफिस के बहार नारेबाजी कर रहे लोगों ने बताया कि 14 अप्रैल की अपॉइंटमेंट दी गई थी लकिन जब पासपोर्ट ऑफिस पहुंचे तो दफ्तर बंद पड़ा हुआ है किसी को कोई जानकारी नहीं दी गई है। वही अमृतसर से आइये युवक ने बताया कि हमें आज की अपॉइंटमेंट दी गई लेकिन यहां दफ्तर ही बंद पड़ा है और न ही कोई अधिकारी हमसे बात करने को तैयार है।







