कुरुक्षेत्र : चन्द्रिका ( TSN)- कुरुक्षेत्र सब्जी मंडी के प्रधान एवं आढ़ती राकेश अरोड़ा ने बताया कि भाजपा सरकार ने कोरोना काल में ये कह कर फल व सब्जी व्यापारियों पर दो प्रतिशत ड्यूटी बढ़ाई थी कि विभागीय कर्मचारियों को वेतन देने है।बावजूद इसके अब कोरोना काल भी खत्म हो चुका है,फिर भी फीस बढ़ाई हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान मार्किट फीस बिल्कुल खत्म कर दी गई थी। प्रधान ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने अपने वायदे अनुसार 8 फरवरी तक मार्केट फीस वापस नहीं ली तो 10 फरवरी से प्रदेशभर की सब्जी मंडियों में अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।
आढ़ती कर रहे हैं ये मांग
राकेश अरोड़ा ने कहा कि अब एक मुश्त प्लस एक प्रतिशत फीस व्यापारियों से मांगी जा रही है, वो भी एडवांस जो कि बहुत ज्यादा है।इसके तहत आढ़तियों को 5 से 7 लाख सालाना सरकार को देने ही पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि इतनी मोटी रकम देना आढ़तियों के लिए आसान नहीं है। बता दें कि इसी के विरोध में बीते 20 दिसंबर को फल व सब्जी विक्रेताओं द्वारा रोष स्वरूप सांकेतिक हड़ताल की गई थी। उस समय प्रदेश के कृषि मंत्री ने आश्वासन दिया था कि मार्केट फीस हटा ली जाएगी, लेकिन आज तक वे अपना वायदा पूरा नहीं कर पाए।वही अशनवी अरोड़ा ने बताया कि सरकार के इसी वायदा खिलाफी के विरोध में बीते एक फरवरी को रोहतक में आयोजित प्रदेश स्तरीय बैठक में फैसला लिया गया कि यदि सरकार अपने वायदे अनुसार 8 फरवरी तक फल व सब्जी व्यापारियों पर थौपी गई और मार्केट फीस नहीं हटाती है तो 10 फरवरी से प्रदेश भर की सब्जी मंडियों में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी।







