सांपला/रोहतक : ( TSN)- आम आदमी पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा वीरवार को सांपला में सीताराम हलवाई दुकान के मालिक से मिले। वे कुछ दिन पहले दुकान के बाहर फायरिंग कर एक करोड़ रुपए की फिरौती मांगने के मामले में मिलने पहुंचे। उन्होंने कहा ये बेहद दुर्भाग्य*पूर्ण है कि पूरे हरियाणा में एक के बाद एक इस तरीके की घटनाएं हो रही हैं।
अनुराग ढांडा ने कहा कि यदि पुलिस ने 48 घंटे में अपराधियों को नहीं पकड़ा तो आम आदमी पार्टी सड़कों पर उतरेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि ये सब बिना पुलिस की मिलीभगत और बिना पुलिस की नाकामी के ऐसा संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि कोई शांतिपूर्ण तरीके से कहीं प्रदर्शन करे तो पुलिस उसके ऊपर तो लाठियां चलाती हैं और जो गैंग*स्टर, अप*राधी हरियाणा के व्यापारियों को, आम लोगों को परेशान कर रहे हैं। उनके ऊपर पुलिस की सख्ती कहां चली जाती है। आम आदमी पार्टी इसको लेकर चिंतित है कि हरियाणा में कानून व्यवस्था की हालत लगातार बद से बदतर होती जा रही है। वहीं, पीड़ित कंवर भान ने बताया कि इस घटना से पूरी मार्केट का काम प्रभावित हुआ है और आसपास के सभी व्यापारियों में डर का माहौल है। उन्होंने बताया कि मेरी दुकान ऐसी जगह पर है जहां बहुत सी दुकानें हैं और खुली रहती है। इसके बावजूद अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वो इस घटना को अंजाम देने में जरा सा भी नहीं घबराए।







