रेवाड़ी (एकता): ‘बुरा न मानो, होली है’ यह कहावत होली के दिन चरितार्थ साबित होती है। लेकिन हरियाणा में होली के दिन यह कहावत उस समय गलत साबित हुई जब एक महिला को रंग लगाने का विरोध करना भारी पड़ा।

मीडिया सूत्रों के अनुसार बुधवार को बावल थाना क्षेत्र के गांव रसियावास में होली का रंग लगाने के दौरान एक महिला ने विरोध किया तो दूसरे पक्ष के लोगों ने दोनों पति-पत्नी के साथ मारपीट कर दी। इस घटना में दोनों पति-पत्नी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के दौरान अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं जब पुलिस को घटना की सूचना मिली तो उन्होंने दूसरे पक्ष के लोगों के खिलाफ जांच शुरू की।







