Home Haryana हरियाणा में HPSC की बड़ी भर्ती, कृषि विकास अधिकारी समेत 785 पदों...

हरियाणा में HPSC की बड़ी भर्ती, कृषि विकास अधिकारी समेत 785 पदों पर आवेदन का मौका

215
0

हरियाणा  | हरियाणा में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने कृषि विकास अधिकारियों के 785 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे जल्द आवेदन कर सकते हैं।

इसके साथ ही HPSC ने विभिन्न विभागों में सेकेंड श्रेणी के 443 अतिरिक्त पदों पर भी भर्ती निकाली है। इनमें सहायक जिला न्यायवादी के 255 पद और लोक निर्माण, स्थानीय निकाय व पंचायत विभाग में अभियंताओं के 153 पद शामिल हैं।

ट्रेजरी ऑफिसर भर्ती के लिए भी आवेदन शुरू

वित्त विभाग में 13 अप्रैल 2023 को निकली ट्रेजरी ऑफिसर और असिस्टेंट ट्रेजरी ऑफिसर के 35 पदों पर संशोधित नियमों के अनुसार फिर से आवेदन मांगे गए हैं। इन पदों के लिए 11 अगस्त से 1 सितंबर शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं।

अलग-अलग पदों के लिए आवेदन तिथियां

  • सहायक जिला न्यायवादी: 13 अगस्त से 2 सितंबर तक
  • सहायक अभियंता (सिविल), म्यूनिसिपल इंजीनियर (सिविल), उपमंडल अभियंता (सिविल): 12 अगस्त से 1 सितंबर तक

परीक्षा पैटर्न जारी

HPSC ने सहायक जिला न्यायवादी पदों के लिए परीक्षा पैटर्न भी जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विस्तृत नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं और ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here