Home Ambala अंबाला में मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष, युवक को टोकने पर व्यक्ति...

अंबाला में मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष, युवक को टोकने पर व्यक्ति की हत्या

3
0

अंबाला-:अंबाला शहर के कलाल माजरी इलाके में मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। गली में खड़े कुछ युवकों को समझाना एक परिवार के लिए जानलेवा साबित हुआ। आरोप है कि नाराज युवकों ने घर में घुसकर हमला कर दिया, जिसमें गंभीर रूप से घायल हुए रामनाथ की इलाज के दौरान मौत हो गई।घटना के बाद इलाके में दहशत और तनाव का माहौल है।पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

अंबाला शहर के कलाल माजरी क्षेत्र से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है,जहां मामूली कहासुनी ने एक व्यक्ति की जान ले ली। जानकारी के अनुसार रामनाथ ने गली में खड़े कुछ युवक-युवतियों को वहां से हटने और शोर न करने के लिए टोका था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस हो गई।आरोप है कि देर शाम कुछ युवक गुस्से में रामनाथ के घर पहुंच गए और परिवार के साथ मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। इस दौरान ईंट-पत्थर भी चले, जिसमें रामनाथ गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोगों में भारी रोष देखा गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।सिटी थाना अंबाला शहर के एसएचओ सुरेश कुमार
ने बताया कि पुलिस विभिन्न जगहों पर दबिश दे रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here