कुरुक्षेत्र (एकता): हरियाणा के कुरुक्षेत्र स्थित केयू की महिला कबड्डी टीम ने गोल्ड जीतकर देश का नाम रोशन किया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स इस बार 25 मई से उत्तर प्रदेश में आयोजित किए गए। इस गेम्स में हरियाण के कुरुक्षेत्र स्थित केयू के 120 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें महिला कबड्डी टीम ने अपना शानदार प्रद+र्शन दिखाया।
बता दें कि टीम ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022-23 में गोल्ड जीतकर केयू के नाम के साथ-साथ हरियाणा का नाम भी चमकाया है। जानकारी के मुताबिक फाइनल मुकाबले में केयू की महिला कबड्डी की टीम ने हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी शिमला को 32-30 से हराया कर जीत हासिल किया। गौरतलब है कि महिला कबड्डी टीम ने पहले भी नार्थ जोन और ऑल इंडिया में ऐसे ही नाम रोशन किया था।







