करनाल : चन्द्रिका ( TSN)-बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली ने आम आदमी पार्टी पर तंज कसा है । बडोली ने कहा कि बीजेपी मिशन मोड पर काम करती है और आप पार्टी कमिशन मोड पर चलती है ।वहीं उन्होंने कांग्रेस सरकार पर भी जमकर निशाना साधा ।
कांग्रेस की यात्राओं पर सवाल उठाते हुए प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली ने कहा कि यात्रा के जरिए कांग्रेस के नेता एक दूसरे से हिसाब मांग रहे है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस की टिकट दावेदारों की संख्या से अधिक भाजपा की टिकट मांगने वालों की है ।पार्टी के जिला कार्यालय कर्ण कमल में पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली ने कहा कि केंद्रीय बजट में सरकार ने सभी चारो वर्गों के हित देखते हुए बजट जारी किया है।उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस कभी भी ऐसा बजट नहीं लाई । मोहन लाल ने आरोप लगाया कि प्रदेश में भर्ती रोको गैंग घूम रहा है. जनता को पता होना चाहिए कि कौन है जो यूवाओ के रोजगार में बाधा बना हुआ है । बीजेपी अध्यक्ष ने केजरीवाल और आप पार्टी को भी निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि केजरीवाल कहते थे कि इनके ऊपर आरोप लगे तो कुर्सी छोड़ देंगे वे आज जेल से सरकार चला रहे है ।







