Home Ambala अंबाला में अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1100 से ज्यादा...

अंबाला में अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1100 से ज्यादा पेटियां बरामद

26
0

अम्बाला,20 मार्च -:हरियाणा के अंबाला से बड़ी खबर सामने आई है,जहां पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में शराब बरामद की है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

अंबाला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अंबाला कैंट के छोटे खुड्डा इलाके में नाकाबंदी की।इस दौरान एक संदिग्ध वाहन को रोककर जब तलाशी ली गई तो उसमें से 1100 से ज्यादा पेटियां अवैध शराब बरामद हुईं।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह शराब पंजाब से उड़ीसा ले जाई जा रही थी।पुलिस के मुताबिक आरोपी इस शराब को दूसरे राज्य में सप्लाई करने की योजना बना रहे थे,लेकिन समय रहते कार्रवाई कर तस्करी की कोशिश को नाकाम कर दिया गया।महेशनगर थाना के SHO जितेंद्र ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद तुरंत नाकाबंदी की गई और चेकिंग के दौरान यह बड़ी खेप पकड़ी गई।फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है,ताकि इस तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान कर सख्त कार्रवाई की जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here