Home Crime जींद एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने की बड़ी कार्रवाई.. महिला आयोग...

जींद एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने की बड़ी कार्रवाई.. महिला आयोग की वाइस चेयरपर्सन रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार

120
0
सोनीपत,15 दिसम्बर — हरियाणा महिला आयोग की वाइस चेयरपर्सन सोनिया अग्रवाल को जींद एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने एक लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सोनिया अग्रवाल पर आरोप है कि शिक्षक व उनकी महिला पुसिसकर्मी पत्नी के बीच विवाद सुलटाने के नाम रिश्वत की मांग की गई थी। जिसमें सोनिया के निजी सहायक/चालक को एसीबी ने हिसार के जिंदल पार्क के पास से रिश्वत की राशि सहित रंगेहाथ गिरफ्तार किया था।वही गिरफ़्तारी के बाद बोली वाइस चेयरपर्सन मेरे खिलाफ साजिश है,सोनीपत पुलिस दोनों को आज कोर्ट में पेश करेगी.
मिली जानकारी के अनुसार जींद के जुलाना निवासी अनिल ने एसीबी जींद की टीम को शिकायत दी थी कि उनका उनकी पुलिसकर्मी पत्नी में विवाद चल रहा है। वह जेबीटी शिक्षक हैं और उनकी पत्नी झज्जर में पुलिस में कार्यरत हैं। उनकी पत्नी ने उनके खिलाफ महिला आयोग में शिकायत दी थी। बताया जा रहा है कि मामले की 12 दिसंबर को सोनीपत में सुनवाई हुई थी। विवाद को निपटाने के नाम पर कुलबीर ने अनिल से एक लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी। साथ ही कहा था कि उनके पक्ष में फैसला कराकर विवाद को निपटवा देगा।अनिल का आरोप है कि शनिवार को उन्हें एक लाख रुपये देने के लिए हिसार के जिंदल पार्क के पास बुलाया गया। वहीं एटीएम के पास जब उन्होंने कुलबीर को रुपये दिए तो तुरंत एसीबी जींद के डीएसपी कमलजीत सिंह की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से रिश्वत की राशि बरामद कर ली गई।इसी बीच एंटी करप्शन ब्यूरो की दूसरी टीम को सोनिया अग्रवाल के प्रताप कॉलोनी स्थित निवास पर भेजा गया। जहां भी तलाशी लेने के साथ टीम सोनिया अग्रवाल को भी हिरासत में लेकर अपने साथ सोनीपत महिला थाना लेगई। उनके मोबाइल को अपने कब्जे में लेकर सोनीपत महिला थाना में पूछताछ गई।  पुलिस टीम रात को चालक को भी महिला थाना लेकर आई,पुलिस टीम हिसार से गिरफ्तार किए गए आरोपी कुलबीर को भी लेकर महिला थाना में पहुंची। पुलिस टीम उसे गाड़ी से उतारते ही अंदर ले गई। दोनों से पूछताछ की जा रही है।देर रात महिला आयोग की वाइस चेयरपर्सन  सोनिया अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया गया था।
मामले में गिरफ़्तारी के बाद वाइस चेयरपर्सन  सोनिया अग्रवाल  ने कहा की ये उनके खिलाफ साजिस रजी गई है। जल्द ही वो मामले में सचाई सामने लेकर  आएगी। जींद की टीम गिरफ़्तारी की गई है ,महिला आयोग की वाइस चेयरपर्सन  सोनिया अग्रवाल द्वारा गई एक लाख रुपये रिश्वत मांगने के मामले में महिला आयोग की चेयरपर्सन के निजी सहायक को रंगेहाथ पकड़ा गया। उसके बाद चेयरपर्सन को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में जांच जारी है।दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here