Home Ambala अंबाला में कार्यकर्ताओं संग ‘मन की बात’ सुनते नज़र आए अनिल विज,...

अंबाला में कार्यकर्ताओं संग ‘मन की बात’ सुनते नज़र आए अनिल विज, बोले—PM मोदी देश को सकारात्मक दिशा देते हैं

39
0

Ambala,30 November-:हरियाणा के केबिनेट मंत्री अनिल विज ने रविवार को अंबाला छावनी में अपने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रेडियो श्रृंखला ‘मन की बात’को सुना।कार्यक्रम समाप्त होने के बाद विज ने मीडिया से बातचीत की और प्रधानमंत्री की इस मासिक संवाद शैली की सराहना की।

अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी हर महीने देश की जनता से रूबरू होते हैं और उनके मन की बात सुनते हुए देश को आगे बढ़ाने की दिशा तय करते हैं।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा उठाए जाने वाले मुद्दे हमेशा देश की प्रगति, सामाजिक जागरूकता और जनभागीदारी को बढ़ावा देते हैं।विज ने बताया कि इस बार प्रधानमंत्री ने खेल और खिलाड़ियों पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने कहा कि PM मोदी लगातार युवाओं को सकारात्मक ऊर्जा लगाने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करते हैं।विज के अनुसार, यह युवाओं को सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए बड़े प्रोत्साहन का काम करता है।

अनिल विज ने कहा कि यह हरियाणा के लिए गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र—जिसे गीता नगरी कहा जाता है—का विशेष उल्लेख किया और वहां के अपने अनुभव साझा किए।उन्होंने कहा कि इससे हरियाणा की ऐतिहासिक धरोहर और सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय मंच पर और अधिक मजबूती मिलती है।उन्होंने आगे कहा कि ‘मन की बात’ के माध्यम से प्रधानमंत्री देश के कोने–कोने का परिचय कराते हैं और भारत की विविधता,सामाजिक कार्यों, प्रेरणादायक व्यक्तित्वों और उपलब्धियों को सामने लाकर देशवासियों का मनोबल बढ़ाते हैं।विज ने कहा कि यह कार्यक्रम लोगों को देश भर में हो रहे सकारात्मक बदलावों से जोड़ता है और राष्ट्रहित के लिए मिलकर काम करने का संदेश देता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here