Kaithal,30 November-:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम‘मन की बात’ के 128वें संस्करण को हरियाणा भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक गुर्जर ने पाडला मंडल के बूथ नंबर 54 पर कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सुना।कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह और ऊर्जा का खासा माहौल देखने को मिला।
मन की बात सुनने के बाद अशोक गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के विचारों से कार्यकर्ताओं में हमेशा नई प्रेरणा और ऊर्जा का संचार होता है।उन्होंने कहा कि मन की बात केवल एक कार्यक्रम नहीं,बल्कि राष्ट्र निर्माण के लिए जनसंवाद का एक सशक्त माध्यम बन चुका है।अशोक गुर्जर ने‘हर घर स्वदेशी–घर-घर स्वदेशी’ अभियान पर विशेष जोर देते हुए कहा कि स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग से न केवल देश आत्मनिर्भर बनेगा,बल्कि स्थानीय उद्योगों को भी मजबूती मिलेगी।उन्होंने कहा कि आज कार्यकर्ताओं के साथ इस विषय पर सार्थक विचार-विमर्श हुआ और सभी ने इस दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा अयोध्या राम मंदिर ध्वजारोहण,टीम भावना और राष्ट्र के प्रति कर्तव्य जैसे मुद्दों पर दिए गए संदेशों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। अशोक गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने नवंबर माह को प्रेरणादायी बताया है और यह संदेश प्रत्येक नागरिक को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जब किसी संकल्प को धारण करते हैं तो राष्ट्र निर्माण की गति और भी तेज हो जाती है।आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी उत्पाद और सामूहिक टीम भावना—ये सभी राष्ट्र को वैश्विक नेतृत्व की ओर ले जाने वाले प्रमुख स्तंभ हैं।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने स्वदेशी को बढ़ावा देने एवं प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।







