Palwal, 3 August-लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने पलवल शहर को अस्त-व्यस्त कर दिया है। कई इलाकों में पानी भर जाने से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है।राष्ट्रीय राजमार्ग, मुख्य बाजार, सरकारी कार्यालय और गलियां—हर जगह बारिश का पानी जमा है। महिला थाना, रेस्ट हाउस, बस स्टैंड सहित कई जगहों पर पानी भरा हुआ है।
जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण हालात बिगड़ते जा रहे हैं। यहां तक कि जिला नगर आयुक्त कार्यालय के रास्ते भी बंद हो गए हैं, जिससे फरियादी भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं। नगर आयुक्त कार्यालय खुद जलभराव की चपेट में है और पानी निकालने का इंतजार कर रहा है. अधिकारियों और नेताओं के वादे बारिश में धुलते नज़र आ रहे हैं, जबकि शहरवासी राहत की उम्मीद लगाए बैठे हैं।







