Home Haryana FIR के विरोध में PBSS का 2 दिसंबर को देशव्यापी रोष प्रदर्शन,...

FIR के विरोध में PBSS का 2 दिसंबर को देशव्यापी रोष प्रदर्शन, कहा—तानाशाही कार्रवाई से आंदोलन नहीं रुकेगा

28
0

Haryana,30 November-: पेंशन बहाली संघर्ष समिति (PBSS) ने 2 दिसंबर को पूरे देश में रोष प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।समिति के अनुसार यह प्रदर्शन प्रत्येक राज्य के सभी जिलों में एकसाथ आयोजित होगा।यह निर्णय 25 नवंबर को जंतर मंतर पर हुए शांतिपूर्ण धरने के बावजूद समिति के नेताओं और कर्मचारियों पर दर्ज की गई एफआईआर के विरोध में लिया गया है।

राष्ट्रीय मुख्य संगठन सचिव,एनएमओपीएस और पेंशन बहाली संघर्ष समिति हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र धारीवाल ने जानकारी देते हुए कहा कि 25 नवंबर को जंतर मंतर पर दिए गए शांतिपूर्ण धरने की बाकायदा अनुमति ली गई थी। इसके बावजूद अधिक संख्या में लोगों के एकत्रित होने का हवाला देते हुए एफआईआर दर्ज की गई,जिससे कर्मचारी और अधिकारी बेहद आक्रोशित हैं।उन्होंने कहा कि इसी एफआईआर की प्रतियां जिलों में जलाकर सरकार के विरुद्ध रोष व्यक्त किया जाएगा।

धारीवाल ने कहा कि सरकार की ऐसी “तानाशाही कार्रवाई” से आंदोलन रुकने वाला नहीं है।समिति का आंदोलन पूरी तरह संवैधानिक दायरे में और शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है।उन्होंने कहा कि कर्मचारी अपनी मांगों—विशेषकर पुरानी पेंशन बहाली—को लेकर सरकार से समाधान चाहते हैं,लेकिन सरकार की इस तरह की कार्रवाई से असंतोष और बढ़ रहा है.धारीवाल ने केंद्र और राज्य सरकारों से अपील की कि वे कर्मचारियों की आवाज सुनें।उन्होंने याद दिलाया कि पेंशन मुद्दे पर दोनों ही सरकारों ने कमेटियां गठित की थीं,इसलिए बातचीत की प्रक्रिया जल्द शुरू की जानी चाहिए।उन्होंने कहा कि जब सरकार बातचीत शुरू करेगी,तो समाधान संभव है। उन्होंने कहा कि जो कर्मचारी आज सड़कों पर उतरकर नारेबाजी कर रहे हैं,वही समाधान मिलने पर सरकार का आभार भी प्रकट करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here