Home Haryana ऑपरेशन सिंदूर को समर्पित: महिला सरपंच ने 5 साल का मानदेय सेना...

ऑपरेशन सिंदूर को समर्पित: महिला सरपंच ने 5 साल का मानदेय सेना के लिए किया दान

221
0

बहादुरगढ़ | पहलगांव आतंकी हमले के जवाब में भारत सरकार द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों पर सीधी कार्रवाई की गई, जिससे पूरे देश में भारतीय सेना के शौर्य की सराहना हो रही है।

इसी कड़ी में हरियाणा के बहादुरगढ़ स्थित परनाला हसनपुर गांव की सरपंच मुकेश अशोक राठी ने एक सराहनीय और प्रेरणादायक कदम उठाया है। उन्होंने भारतीय सेना के साहस और बलिदान को सलाम करते हुए अपने पूरे पांच साल का मानदेय (₹3 लाख) भारत सरकार के सहायता कोष में दान करने का निर्णय लिया है।

यह फैसला उन्होंने अपने पति अशोक राठी और गांव की पंचायती महिलाओं के साथ बैठक कर लिया। उन्होंने बताया कि उन्हें हरियाणा सरकार से हर महीने ₹5000 मानदेय मिलता है, जो 5 वर्षों में ₹3 लाख होता है। यह राशि अब ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और सैनिकों के समर्थन में समर्पित की जाएगी।

सरपंच मुकेश राठी ने कहा, “आतंक का सफाया मानवता के लिए ज़रूरी है, और यह हमारी सेना की जीत नहीं, पूरे भारत की जीत है।” बैठक में ग्रामीणों ने भारत माता की जय के नारे भी लगाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here