करनाल : चन्द्रिका ( TSN)- भाजपा उम्मीदवार मनोहर लाल ने शनिवार को करनाल में हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर मनोहर लाल ने कहा कि भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील की । उन्होंने कहा कि सिख कौम का बलिदान और शहीदों का इतिहास रहा है। जब भी देश और समाज पर कोई संकट आया है या कोई चुनौती आई हैं तो सिख समाज हमेशा सीना तान कर खड़ा रहा है। सिख समाज ने मुगलों के अत्या*चार को खत्म करने और लोगों को जागरुक करने का काम किया। प्रथम पातशाही गुरुनानक देव जी से लेकर दसवीं पातशाही गुरुगोविंद सिंह तक सभी ने लोगों को जागरुक किया। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढिय़ां भी इस कौम से प्रेरणा लेंगी।
वहीं भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि जब देश आजाद हुआ तो जो महत्व हमें मिलना चाहिए था वह नहीं मिल पाया। कांग्रेस ने इतिहास को तोड़ मरोड़ कर पेश किया। जब से नरेद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने हैं तब से एक नया उत्साह देखने को मिल रहा है। उनसे अगली पीढ़ी को प्ररेणा मिलेगी। उन्होंने दुनिया में देश का नाम चमकाया है। पाकिस्तान में करतार साहब गुरुद्वारा के दर्शन के लिए करतार साहब कॉरिडोर का निर्माण पीएम नरेंद्र मोदी ने शुरू करवाया। अब आसानी से लोग गुरु दर्शन के लिए पाकिस्तान जा सकते हैं। पीएम मोदी ने कश्मीर से धारा 370 को हटाने का काम किया और मुस्लिम बहनों को तीन तलाक जैसे अत्याचारी कानून को खत्म कर महिलाओं के उत्थान का काम किया है।







