Palwal, 17 May-पलवल में हरियाणा सरकार के खेल, युवा अधिकारिता, उद्यमिता तथा कानून एवं विधायी मंत्री गौरव गौतम ने शनिवार को करीब एक करोड़ रुपए की लागत से शहर में कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस मौके पर नगर परिषद चेयरमैन डॉ. यशपाल भी मौजूद रहे।
सेना के सम्मान पर राजनीति न करें
गौरव गौतम ने वार्ड 8 में रास्तों और नालियों के निर्माण तथा वार्ड 13 में गुप्ता नर्सिंग होम से श्रद्धानंद पार्क तक बीएमबीसी सड़क निर्माण कार्य की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि पलवल शहर में बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है और जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि इस्लामाबाद कॉलोनी, ईश्वर नगर और शमशाबाद क्षेत्र को मिलाकर एक नया ‘शार्क नगर’ बसाने का प्रस्ताव कमेटी को भेजा गया है।
राजनीतिक बयान:
खेल मंत्री ने कांग्रेस की प्रस्तावित ‘जयहिंद यात्रा’ पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस हर मुद्दे पर सिर्फ राजनीति करना चाहती है। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा सेना के सम्मान और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता को समर्पित है, जिसे पूरे देश में समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर किसी को ऑपरेशन सिंदूर के सबूत चाहिए, तो वे पाकिस्तान जाकर खुद आतंकी ठिकानों को देख लें।







