कुरुक्षेत्र : चन्द्रिका ( TSN)- आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने प्रेसवार्ता कर कहा कि सरकार ने जो असंवैधानिक रुप से शंभू बॉर्डर को बंद करके रखा हुआ था। इससे बीजेपी सरकार ने किसानों पर तो अत्या*चार किया ही, साथ ही अर्थव्यवस्था को भी भारी नुकसान पहुचाया।उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट ने आदेश पारित किया कि सरकार एक सप्ताह के अंदर शंभू बॉर्डर को खोले। आज ये बात हाईकोर्ट के आदेश के बाद ही स्थापित हो गई कि ये सड़क किसानों की वजह से बंद नहीं थी, बल्कि पुलिस ने सीमेंटेड बेरिकड्स लगाकर उस रोड को जाम किया हुआ था। हम हाइकोर्ट के आदेश का स्वागत करते हैं।
भाजपा नेता के घर गो*लीबारी से कानून व्यवस्था की खुली पोल
अनुराग ढांडा ने कहा कि हरियाणा में प्रतिदिन हो रही गोली*बारी की घटनाओं को लेकर बीजेपी सरकार को घेरा। इस दौरान उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष बलबीर सैनी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जिस तरीके से पुलिसकर्मी को सरेआम गो*ली मा*री गई उस घटना ने पुलिस के इकबाल पर सवाल खड़ा कर दिया था। अनुराग ढांडा ने कहा कि सोमवार की रात बीजेपी नेता के घर पर गो*लीबा*री की गई। इससे स्पष्ट समझ आता है कि जिस प्रदेश में पुलिस और सत्ता में बैठी पार्टी के नेता सुरक्षित नहीं, उस प्रदेश में आम आदमी कैसे सुरक्षित हो पाएगा। पहले भी कई घटनाएं सामने आई हैं। उन्होंने कहा कि अपनी असुरक्षा के लिए सीएम नायब सिंह ने पूरे हरियाणा को अपराध में झोंक दिया है। इससे बुरी स्थिति कुछ नहीं हो सकती कि अपराधी खुलेआम फि*रौती मांग रहे हैं और हरियाणा सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। या तो बीजेपी सरकार हरियाणा में आम आदमी की सुरक्षा सुनिश्चित करे, नहीं तो हरियाणा की जनता सुनिश्चित करेगी कि हरियाणा में फिर कभी बीजपी सरकार सत्ता में न आए।







