Home Palwal नमो क्रिकेट लीग युवाओं को खेलों से जोड़ने और नशे से दूर...

नमो क्रिकेट लीग युवाओं को खेलों से जोड़ने और नशे से दूर रखने का माध्यम : गौरव गौतम

29
0

पलवल,सुन्दर कुंडू-:हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि जापान में आयोजित एशियन गेम्स में हरियाणा के 80 खिलाड़ी देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि प्रदेश के खिलाड़ियों पर पूरे देश की नजर है और उम्मीद है कि खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर पदकों के साथ स्वदेश लौटेंगे।उन्होंने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ी जापान में तिरंगे का मान,अभिमान और सम्मान बढ़ाने का काम करेंगे।खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम रविवार को पलवल के गांव बामनीखेड़ा में आयोजित तीन दिवसीय नमो क्रिकेट लीग प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे. प्रतियोगिता का आयोजन 19 से 21 सितंबर तक किया जा रहा है।इस दौरान उन्होंने स्वयं मैच खेलकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम में भाजपा नेता मनोज रावत,मार्किट कमेटी पलवल के चेयरमैन पंकज विरमानी और मोनू कालड़ा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

गौरव गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है।इसी अभियान के तहत नमो क्रिकेट लीग का आयोजन किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना और उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखना है।उन्होंने बताया कि नमो क्रिकेट लीग में 100 से अधिक टीमें हिस्सा ले रही हैं,जिनमें शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ी शामिल हैं।उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं युवाओं में अनुशासन,सकारात्मक सोच और टीम भावना विकसित करने में सहायक हैं।खेल राज्य मंत्री ने कहा कि खेलों के माध्यम से युवाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि युवा नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं और देश के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। नमो क्रिकेट लीग के माध्यम से युवाओं को खेल के साथ-साथ नशामुक्त समाज का संकल्प लेने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here