सोहना (अंकुर कपूर): केआर मंगलम यूनिवर्सिटी के समीप बने द यूथ हाउस कैफे में खाना लेने गए इंजीनियर पर शराब पी रहे दर्जनभर युवकों ने हमला बोल दिया। बता दें कि युवकों ने हमले के बाद उस पर फायरिंग कर दी। जिससे युवकों ने झगड़ा शुरू किया।

झगड़ा करने के बाद जब इंजीनियर वहां से भागने लगा तो आरोपियों ने उस पर गोली चला दी व उसकी गाड़ी को पत्थरों से क्षतिग्रस्त कर दिए। गुस्साए युवकों ने कैफे में अंदर घुस कर पूरी तरह से तोड़ दिया। हालांकि इस मामले में किसी को भी को ज्यादा चोटे नहीं आई। आरोपी युवक तीन गाड़ी में सवार थे व सड़क के किनारे शराब पी रहे थे। मामले की भनक होते हैं सोहना पुलिस मौके पर पहुंची जब पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस को मौके से गोलियां बरामद हुई है।







