Home Haryana गुरुग्राम नहर में कूदी लड़की का शव पुलिया से बरामद, मां की...

गुरुग्राम नहर में कूदी लड़की का शव पुलिया से बरामद, मां की डांट के बाद लगाई थी छलांग

231
0

फरीदाबाद |  फरीदाबाद के सिही गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां बुधवार रात मां की डांट के बाद नहर में कूदने वाली किशोरी का शव गुरुवार सुबह रेलवे ट्रैक के नीचे बनी पुलिया से बरामद हुआ। मृतका जुरहेड़ा निवासी जगदीश की बेटी थी, जो अपने परिवार के साथ सिही में किराये के मकान में रहती थी।

बताया जा रहा है कि किशोरी ने पारिवारिक झगड़े के चलते गुरुग्राम नहर में छलांग लगा दी थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस और गोताखोरों की टीम ने देर रात तक सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। गुरुवार सुबह शव पुलिया में फंसा मिला।

सेक्टर-8 पुलिस चौकी प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान अस्पताल भिजवा दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here