Home Business/Education यूजी कोर्सों में दाखिले के लिए 19 मई से खुलेगा एडमिशन पोर्टल,...

यूजी कोर्सों में दाखिले के लिए 19 मई से खुलेगा एडमिशन पोर्टल, छात्रों को भेजे गए मैसेज

92
0

चंडीगढ़ |  हरियाणा में अंडरग्रेजुएट (UG) कोर्सों में दाखिले के इच्छुक छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश के उच्चतर शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए 19 मई से ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल खोलने का ऐलान किया है। विभाग ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं और 12वीं पास कर चुके लगभग 1.75 लाख विद्यार्थियों को एडमिशन पोर्टल खुलने की सूचना भी भेज दी गई है।

छात्रों को भेजे गए संदेश में लिखा गया है कि वे बीए, बीकॉम, बीएससी, बीसीए आदि कोर्सों में दाखिले के लिए संबंधित कॉलेज का चयन कर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। विभाग की ओर से एडमिशन संबंधी जानकारी के लिए एक वेबसाइट के साथ टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-180-2133 भी जारी किया गया है।

सभी कॉलेजों से मांगी गई हैं सीटों की जानकारी

उच्चतर शिक्षा विभाग ने राज्यभर के 345 कॉलेजों से उनके यहां उपलब्ध सीटों का ब्योरा पहले ही जुटा लिया है। कॉलेजों को यह भी निर्देश दिए गए थे कि वे यह जानकारी दें कि किसी कोर्स की शुरुआत करनी है या किसी को बंद करना है, ताकि उसी अनुसार एडमिशन प्रोसेस को अंतिम रूप दिया जा सके।

एनईपी के तहत होंगे दाखिले

शैक्षणिक सत्र 2025-26 में होने वाले सभी दाखिले राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के तहत किए जाएंगे। इसके तहत छात्रों को मल्टीपल एंट्री-एग्जिट, क्रेडिट ट्रांसफर और स्किल-बेस्ड लर्निंग जैसी सुविधाएं मिलेंगी।

उच्चतर शिक्षा विभाग ने छात्रों से अपील की है कि वे पोर्टल खुलते ही अपने दस्तावेज तैयार रखें और जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी करें, ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी न हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here