Home Crime कलयुगी बेटे ने डांट से नाराज होकर अपने ही पिता को जिंदा...

कलयुगी बेटे ने डांट से नाराज होकर अपने ही पिता को जिंदा जलाकर उतारा मौ.त के घाट

130
0
फरीदाबाद, 19 फरवरी – फरीदाबाद के थाना पल्ला इलाके में स्थित  नवीन नगर इलाके में एक पिता को अपने बेटे को उसकी जेब से पैसे चुराने और पढ़ाई को लेकर डांटना महंगा पड़ गया. इस बात पर उसके 14 वर्षीय बेटे ने  पिता को कमरे में बंद कर जिंदा जला दिया। घटना बीते रात लगभग 1:30 बजे की है शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फरीदाबाद के बादशाह खान शिव अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक की पहचान आलम अंसारी उम्र 55 वर्ष के रूप में हुई है।
 वारदात को अंजाम देकर घर की छत से कूद कर भागा आरोपी  बेटा 
नाबालिग कलयुगी बेटे ने डांट से नाराज होकर अपने ही पिता को जिंदा जलाकर मौत के घाट उतार दिया। इस मामले में मकान मालकिन ने अपना नाम ना बताते हुए बताया कि मृतक आलम अंसारी और उसका 14 वर्षीय बेटा पिछले साल सितंबर के महीने में उनके यहां पहली मंजिल पर किराए पर रहने के लिए आए थे. वह अपने परिवार के साथ नीचे रहती हैं। बीती रात जब चिल्लाने की आवाज उन्हें सुनाई दी तो उन्होंने सीढ़ियों से ऊपर जाने की कोशिश की, लेकिन उसके बेटे ने अपने पिता को कमरे में बंद कर दिया था और सीडीओ पर जाने वाले रास्ते पर लगे दरवाजे को भी अंदर से बंद कर दिया था, ताकि कोई बाहर से उसे बचाने के लिए ना आने पाए.इस वारदात को अंजाम देकर वह कूद कर भाग गया । मकान मालकिन ने बताया कि लगभग 1:30 बजे जब उन्होंने किरायदार के कमरे से चिल्लाने की आवाज सुनी तो आसपास के लोगों का  दरवाजा खुलवाया और जब तक वह छत पर जाकर उसे बचाने की कोशिश करते तब तक आलम की मौ.त हो चुकी थी, जिसके बाद इस घटना की जानकारी उन्होंने पुलिस को दी थी. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया था।
थाना पल्ला SHO रणवीर सिंह का कहना ये 
वहीं इस मामले में थाना पल्ला SHO रणवीर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंची,जहां पर फायरब्रिगेड को बुलाकर जब आग पर काबू पाया गया तो मकान के अंदर एक व्यक्ति का शव था .जिसके बाद मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान सिविल अस्पताल में भिजवा दिया. मृतक पीछे से दिल्ली से सटे गड्ढा कॉलोनी का रहने वाला है जो अपने 14 वर्षीय बेटे के साथ यहां पर किराए के मकान में रह रहा था और अलग-अलग इलाकों में लगने वाले बाजारों में दुकान लगाता था। चश्मदीदों ने बताया की उन्होंने मृतक के बेटे को छत से कूदकर भागते हुए देखा था। फिलहाल आरोपी बेटे को पुलिस ने अपनी अभिरक्षा में ले लिया है और आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here