Home Haryana शाहबाद हल्के गांव कलसानी में नशा मुक्ति अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक...

शाहबाद हल्के गांव कलसानी में नशा मुक्ति अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला पहुंचे

148
0
कुरुक्षेत्र,19 फरवरी –नशा मुक्त भारत अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक कलसानी गांव पहुंचे। यहां उन्होंने ग्रामीणों को नशे खिलाफ जागरूक किया। इसके अलावा एसपी ने गांव की समस्याएं सुनी।
पुलिस अधीक्षक ने गांव वासियों की समस्याएं भी सुनी
पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने बताया कि नशा मुक्त भारत अभियान के तहत शाहाबाद के कलसानी गांव का विशेष दौरा किया गया। पुलिस की ओर से करीब 2 महीने में 100 से ज्यादा गांव कवर किए जा चुके हैं। इसमें जिला पुलिस के उप-अधीक्षक भी काम कर रहे हैं। नशामुक्त अभियान में सहयोग करने वाले सभी सरपंचों को सम्मानित किया जाएगा। गांव के मौजिज व्यक्तियों ने विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी हर प्रकार के नशे पर प्रतिबन्ध रहेगा व गांव के नौजवान युवकों को खेलकूद व शिक्षा के लिए प्रेरित किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here