Home Haryana BPL राशन कार्ड कटने से पात्र परिवारों में हड़कंप, आपूर्ति विभाग के...

BPL राशन कार्ड कटने से पात्र परिवारों में हड़कंप, आपूर्ति विभाग के बाहर किया हंगामा(Video)

172
0

अंबाला (अंकुर कपूर): अंबाला के खाद्य आपूर्ति विभाग में आम जनता ने उस वक्त बवाल किया जब सुबह-सुबह उनके मोबाइल पर मैसेज आया कि वे लोग राशन कार्ड से राशन लेने के लिए वैध नहीं रहे। गुस्साए लोग सबसे पहले खाद्य आपूर्ति विभाग में वजह जानने के लिए पहुंचे कि आखिर उन्हें अवैध कैसे घोषित किया गया, जिसके बाद वहां से उन्हें एडीसी कार्यालय में भेज दिया गया। वहां पर भी उन्हें कोई हल नहीं मिला, जिसके बाद वे वापस विभाग में पहुंचे और इधर-उधर धक्के खाने को मजबूर हो गए।

मीडिया से बात करते हुए लोगों का कहना था कि सरकार ने जो फैमिली आईडी बनाई है उसमें हमारी इनकम गलत दिखाई गई है, जिसको लेकर सुबह हमें राशन कार्ड से राशन लेने के लिए भी अवैध घोषित कर दिया गया। ऐसे में हम लोग किसका दरवाजा खटखटाएं, हम लोग अपने घर का खर्चा कैसे चलाएंगे, खाना कैसे खाएंगे ??

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here