Home Faridabad फरीदाबाद में दो जगह आग का कहर: रबड़ फैक्ट्री में दो वाहन...

फरीदाबाद में दो जगह आग का कहर: रबड़ फैक्ट्री में दो वाहन जले, सोसाइटी के फ्लैट में भी भड़की आग

22
0

फरीदाबाद,अनिल मंगला-:फरीदाबाद में रविवार को आग लगने की दो अलग-अलग घटनाओं से हड़कंप मच गया। पहली घटना डबुआ-पाली रोड स्थित 17 नंबर चुंगी के पास आरएन पॉलिमर प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में हुई,जहां सुबह अचानक भीषण आग भड़क उठी।फैक्ट्री में रबड़ से संबंधित काम किया जाता है। आग लगने के समय परिसर में कर्मचारियों की संख्या कम होने के कारण बड़ा हादसा टल गया।आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। फैक्ट्री में रबड़ और अन्य ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैल गई।दमकल कर्मियों को आग पर पूरी तरह काबू पाने में कई घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी।

पुलिस के अनुसार,आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच अभी जारी है।शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है।डबुआ थाना प्रभारी सुमेर सिंह ने बताया कि आग की चपेट में आने से फैक्ट्री परिसर में खड़ी दो गाड़ियां पूरी तरह जल गईं। इनमें एक किआ और दूसरी स्कॉर्पियो शामिल है।राहत की बात यह रही कि घटना में किसी कर्मचारी के घायल होने या जान गंवाने की सूचना नहीं है।

आनंद विला सोसाइटी में देर रात फ्लैट में लगी आग

फरीदाबाद के सेक्टर-81 स्थित आनंद विला सोसाइटी में भी देर रात आग लगने की घटना सामने आई।टावर नंबर-4 के फ्लैट नंबर 2ए में अचानक आग भड़कने से घर के भीतर रखा सामान जलकर राख हो गया।घटना की जानकारी मिलते ही बीपीटीपी थाना पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची।प्रारंभिक जांच में फ्लैट की बालकनी में लगे एसी में शॉर्ट सर्किट को आग की संभावित वजह माना जा रहा है।आग बालकनी से होते हुए फ्लैट के अंदर तक पहुंच गई।हादसे के वक्त परिवार के सभी सदस्य जाग रहे थे।आग का पता चलते ही उन्होंने समय रहते फ्लैट से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।इस घटना में भी किसी के घायल होने की खबर नहीं है।पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here