Home Haryana कांग्रेस नेता अशोक अरोड़ा बोले… लोकतंत्र नहीं राजतंत्र लाना चाहती है BJP...

कांग्रेस नेता अशोक अरोड़ा बोले… लोकतंत्र नहीं राजतंत्र लाना चाहती है BJP , राज्य मंत्री ने खोली CLU की दुकान

134
0
कुरुक्षेत्र : चन्द्रिका ( TSN)- लगातार बढ़ती गर्मी के साथ-साथ राजनेताओं के बयानों का भी तापमान बढ़ता जा रहा है। आए दिन राजनीतिक पार्टियों के नेता एक दूसरे पर बयानों पलटवार करते हुए हम*लावर हो रहे हैं। अपने तरकशों से एक से एक जुबानी तीर छोड़ रहे हैं। कुरुक्षेत्र में पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस वरिष्ठ नेता अशोक अरोड़ा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र अनाज मंडी पूरी तरह से गेहूं से लबालब भरी हुई है। इसके साथ-साथ ब्रह्मसरोवर व मंडी के आसपास की सड़कों पर हुई गेहूं के ढेर लगे हुए हैं। जिससे कि किसान, व्यापारी  और आम जनता के साथ साथ यात्रियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस वरिष्ठ नेता अशोक अरोड़ा ने  कहा कि अगर सरकार द्वारा लिफ्टिंग का कार्य सुचारू रूप से चले तो इस प्रकार की समस्या नहीं होगी। लेकिन सरकार हर वर्ष आने वाली इस समस्या समाधान करने में असमर्थ हो रहा है। वहीं उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र जारी करने पर वार करते हुए कहा कि यह संकल्प पत्र फिर से जनता को राजतंत्र की ओर ले जाने वाला है। उन्होंने कहा कि देश किया आजादी के लिए लाखों युवाओं ने हंसते-हंसते फांसी के फंदों पर झूल गए थे। सरदार पटेल ने सभी रियासतों को खत्म कर एक बनाने का काम किया था। लेकिन आज वही लोकतंत्र को खत्म कर भाजपा राजतंत्र लाना चाहती है। अशोक अरोड़ा ने कहा कि यह पहली बार देखने को मिला है कि किसी पार्टी का घोषणा पत्र न होकर मात्र एक व्यक्ति की गारंटी पत्र इसे बना दिया गया है। वही दौरान उन्होंने राज्य मंत्री सुभाष सुधा पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि राज्य मंत्री सुभाष सुधा ने सी एल यू की दुकान खोलना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here