कुरुक्षेत्र: कांग्रेस के कद्दावर नेता व पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिना पर्ची खर्ची के दावे फेल हुए। सरकार के सहयोगी विधायक से ही पुलिस में भर्ती करवाने के नाम से भाजपा पार्टी के कार्यकर्ता ने 49 लाख रुपए लिए। उन्होंने कहा कि गुलाम नबी आजाद को पार्टी नहीं छोड़नी चाहिए थी। कांग्रेस इस समय भ्रष्टाचार से लड़ रही है और कांग्रेस पार्टी संघर्ष कर रही है। 2 सितंबर को हरियाणा प्रदेश में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आएंगे। वह हरियाणा प्रदेश के युवाओं को रोजगार दें ऐसी घोषणा करके जाएं। आज प्रदेश सरकार ने स्कूलों को मर्ज कर दिया है।
इस बारे में जेपी नड्डा जरूर प्रदेश की आवाज को बुलंद करें। हरियाणा प्रदेश की जनता ऐसी आस भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से कर रही है। कांग्रेस की दिल्ली रैली में जाने के लिए हजारों की संख्या में कुरुक्षेत्र के कार्यकर्ता सुबह ट्रेन के जरिए दिल्ली रवाना होंगे। क्योंकि दिल्ली में अक्सर जाम की समस्या से सामना करना पड़ता है। इसलिए कुरुक्षेत्र कांग्रेस पार्टी ने फैसला लिया कि सुबह पैसेंजर ट्रेन से सभी कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचकर रैली को सफल बनाएंगे। प्रदेश की भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार खत्म करने के दावे किए थे। आज इनकी सरकार में चावल घोटाला, धान घोटाला, शराब घोटाला, हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन घोटाले के साथ-साथ अब इनके विधायक से 49 लाख रुपए पुलिस में सब इंस्पेक्टर भर्ती करवाने के नाम पर लिए बिना खर्ची पर्ची के दावे फेल साबित।







