Home Crime रेवाड़ी-अलवर रेलमार्ग पर युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच शुरू

रेवाड़ी-अलवर रेलमार्ग पर युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच शुरू

5
0

रेवाड़ी। रेवाड़ी-अलवर रेलमार्ग पर बावल-अजरका सीमा के पास सोमवार तड़के रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

जीआरपी के सब-इंस्पेक्टर कृष्ण ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 3:40 बजे अजरका रेलवे स्टेशन से सूचना मिली थी कि हरियाणा सीमा में पेट्रोल पंप के निकट रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना के बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की।

पुलिस ने आसपास के गांवों में मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई थी। मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है। उसका कद लगभग 5 फुट 7 इंच, रंग सांवला और चेहरा लंबोतरा है। शव के पास से कोई पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिले हैं। युवक ने पैरों में हवाई चप्पल पहन रखी थी।

पुलिस ने शव को पहचान के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया है। यदि तय अवधि तक उसकी पहचान नहीं होती है तो नियमानुसार अंतिम संस्कार की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक किसी अज्ञात ट्रेन की चपेट में आया हो या उसने आत्महत्या की हो। हालांकि पुलिस किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी संभावित पहलुओं की गहन जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here