फरीदाबाद, 10 फरवरी –डबुआ कालोनी इंडस्ट्रीज एरिया गाजीपुर नियर केला गोदाम फरीदाबाद की एक वर्कशॉप में अवैध हथियार निर्माण किया जा रहा हैं। अपराध शाखा सेक्टर 56 इंचार्ज नरेश ने अपनी टीम SI सत्यवान HC जगदीश , उदयवीर व सिपाही रिंकू, नसीब, तिलक, मितेश के साथ सूचना के अनुसार अपराध शाखा टीम ने मौके पर रेड की। जहां पर वर्कशाप के अन्दर दो व्यक्ति को अवैध हथियार के निर्माण करते हुए काबू किया.
वर्कशॉप में अवैध हथियार निर्माण करते हुए दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
पूछताछ पर एक ने अपना नाम अनुज कुमार(24) वासी गाँव इमादपुर केसर जिला फर्रूखाबाद उत्तर प्रदेश हाल संजय कालोनी फरीदाबाद व दूसरा व्यक्ति ने अपना नाम सौरभ (33) वासी गाँव सुजावलपुर जिला हाथरस उत्तर प्रदेश हाल संजय कालोनी फरीदाबाद बतलाया, यह व्यक्ति उस समय हथियार बनाने का समान देने मे सहायता कर रहा था। जिस पर आरोपियों के खिलाफ थाना डबुआ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।पुलिस प्रवक्ता ने बतलाया कि अपराध शाखा की टीम ने मौके से देसी पिस्तौल -4, देसी पिस्टल -3, पिस्टल स्लाईड तैयार -14, पिस्टल स्लाईड अधूरी -13, स्लाईड पिस्टल मैटेरियल -12, ग्रिप पिस्टल मैटेरियल -11,तैयार सुधा ग्रिप पिस्टल—2, कटर ब्लेड -3,बैरल सैम्पल -1,बीट -20, ग्राइंडर मशीन -1, कटर मशीन -1, वैल्डिंग मशीन -1, लोहा रेती-3, लोहा चाबी -6, लोहा प्लाश-1, खराद मशीन -2, ड्रिल मशीन -1 बरामद किए।







