Home Crime गुड़गांव में लिव-इन पार्टनर की हत्या का मामला उजागर, आरोपी गिरफ्तार

गुड़गांव में लिव-इन पार्टनर की हत्या का मामला उजागर, आरोपी गिरफ्तार

160
0

गुड़गांव | शहर में एक महिला की लापता होने की शिकायत के बाद पुलिस द्वारा की गई जांच ने एक सनसनीखेज हत्या का खुलासा किया है। आरोपी टैक्सी चालक ने अपनी लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव को उत्तराखंड में फेंक दिया था। पुलिस ने महिला का शव बरामद कर आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है।

जानकारी के अनुसार, सेक्टर-5 थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपनी बहन के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने जांच शुरू की और मामले में मृतका के लिव-इन पार्टनर मुस्ताक अहमद, निवासी उधम सिंह नगर (उत्तराखंड), का नाम सामने आया।

आरोपी को कर्नाटक से दबोचने के बाद जब पुलिस ने पूछताछ की, तो उसने महिला की हत्या की बात स्वीकार की। पूछताछ में मुस्ताक ने बताया कि उसने नवंबर 2024 में उत्तराखंड में किसी अन्य महिला से शादी कर ली थी। जब यह बात उसकी प्रेमिका को पता चली, तो दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी और शव को उत्तराखंड के एक नहर पुल के नीचे फेंक दिया।

पुलिस ने आरोपी को उत्तराखंड ले जाकर उसकी निशानदेही पर महिला का शव बरामद कर लिया है। फिलहाल आरोपी पुलिस रिमांड पर है और आगे की पूछताछ जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here