Home Haryana बच्चों के साथ परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम को कुरुक्षेत्र में डिजिटल लाइव...

बच्चों के साथ परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम को कुरुक्षेत्र में डिजिटल लाइव देखने पहुचे कैबिनेट मंत्री

111
0
कुरुक्षेत्र, 10 फरवरी -प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा आज बच्चों के साथ परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम को कुरुक्षेत्र में डिजिटल लाइव देखने के लिए हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पवार पहुंचे।वही उनके साथ पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा सहित भाजपा के कार्यकर्ता व स्कूली बच्चे मौजूद रहे ।
परीक्षा को लेकर प्रधानमंत्री ने बच्चों को दिए टिप्स
 कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पवार ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के माध्यम से स्कूली बच्चों को परीक्षा को लेकर कई टिप्स दिए हैं। वहीं उन्होंने बच्चों से अपील भी की है कि आप परीक्षा को लेकर दवाब में ना रहे। उन्होंने बच्चों से कहा कि जिस प्रकार से हम होली,दीपावली व अन्य पर्व मानते हैं उसी प्रकार से परीक्षा को भी एक पर्व के रूप में देखना चाहिए। और उसकी तैयारी करनी चाहिए। कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि अगर बच्चे परीक्षा का दबाव नहीं मानेंगे तो उसकी तैयारी और ज्यादा अच्छे से कर सकते हैं। मंत्री कृष्ण लाल पवार ने कहा कि मैं भी बच्चों से अपील की है कि अगर उनके दिमाग में कोई बात चल रही है तो वह अपने माता-पिता, दोस्त या अध्यापक से जरूर सांझा करें। ताकि परीक्षा की तैयारी अच्छे से हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here