करनाल, 10 फरवरी -कांग्रेस कार्यकर्ताओं में सामंजस्य बनाने के लिए कांग्रेस नेता प्रयासरत है। पहले लोकसभा में हार फिर विधानसभा हारे, अब निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर नहीं आ रहा है.कार्यकर्ता नदारत नजर आ रहे हैं यह कांग्रेस के लिये एक गंभीर विषय है।
नगर निकाय चुनाव को लेकर सर गर्मियां तेज होती हुई नजर आ रही है। जहां बीजेपी ने नगर निकाय चुनाव को लेकर बैठकों का दौर पहले से शुरू कर दिया है. वहीं आज कांग्रेस पार्टी द्वारा चुनाव अभियान की तरफ अपने कदम बढ़ाने शुरू कर दिए हैं। पार्टी ने जिला संयोजकों की नियुक्ति कर दी है। आज करनाल पहुंचे हरियाणा सह प्रभारी प्रफुल्ल विनोद राव ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक ली और अहम मुद्दों पर चर्चा की।
सिंबल पर कांग्रेस लड़ेगी निकाय चुनाव: प्रफुल्ल विनोद राव
पत्रकारों से बातचीत में सह प्रभारी पर प्रफुल्ल विनोद राव ने बताया कि हरियाणा में कांग्रेस पार्टी नगर निगम चुनाव सिंबल पर लड़ेगी। निकाय चुनाव के लिए अभी शुरुआत हुई है। कल से नॉमिनेशन शुरू है,जैसे जैसे चुनाव का समय नजदीक आएगा सरगर्मियां भी तेज होती जाएंगी।हम यहां पर कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने के लिए ही पहुंचे हैं। धीरे-धीरे सभी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनसे बातचीत की जाएगी। चुनाव में मुख्य लड़ाई बीजेपी और कांग्रेस के बीच है। हमे पूरी उम्मीद है हम निकाय चुनाव अच्छे से लड़ेंगे और जीतेंगे भी। उन्होंने कहा कि स्थानीय मुद्दों को लेकर निकाय चुनाव को लड़ा जाएगा. जिस प्रकार से नगर निर्गमन के अंदर भ्रष्टाचारी चरम पर पहुंच गया है।यह सुशासन हम देने की कोशिश करेंगे।







