कुरुक्षेत्र : चन्द्रिका ( TSN)- किसान एक बार फिर 13 फरवरी को दिल्ली कूच का ऐलान कर चुके है,जिसको लेकर किसान तैयारियों में लगे है. जहां गांव गांव पंचायत की जा रही है वही हर जिले में ट्रैक्टर मार्च निकाल शक्ति प्रदर्शन किया जा रहा है. किसानों आज कुरुक्षेत्र में ट्रैक्टर मार्च निकाल रहे है. यह ट्रैक्टर मार्च करीब 15 किलोमीटर तक निकाला जाएगा, जिसकी शुरुआत कुरुक्षेत्र के गांव हथिरा से हुई।
इस मौके पर किसान नेता अमरजीत सिंह मोहड़ी ने कहा कि सरकार ने उनके साथ वादा खिलाफी की है. भाजपा ने सत्ता में आने से पहले जो वादे किसानों के साथ किए थे उन पर खरा नहीं उतरी है। किसान एक बार फिर 13 फरवरी को दिल्ली कूच कर रहे हैं, जिसमें वह अपनी लंबित मांगों को लेकर वहां प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि किसान भूमि अधिग्रहण नियम में भी सरकार ने बदलाव किया है पहले किसान को चार गुना ज्यादा मुआवजा दिया जाता था, लेकिन सरकार ने इसे घटकर ढाई गुना कर दिया है।उन्होंने कहा कि किसानों को जागरूक करने के लिए ट्रैक्टर मार्च हरियाणा के विभिन्न जिलों में निकाला जा रहा है और किसानों को दिल्ली जाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।वही किसान नेता रमनजीत सिंह मान ने बजट को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि किसानों के लिए इस बजट में कुछ नहीं है. सरकार ने पीएम किसान योजना के तहत किसानों को मिलने वाली 6000 रुपए की राशि को बढ़ाकर 9000 या 12000 करने की बात कही थी,लेकिन सरकार ने पीएम किसान योजना की राशि पर किसी तरह की कोई वृद्धि नहीं की।







