अम्बाला, 27 जनवरी ( TSN)– परिवहन मंत्री अनिल विज ने कल अंबाला के लोगो को पांच इलेक्ट्रोनिक्स नई बसों की सौगात दी थी,जिसके पश्चात् आज से इन बसों मे एक सप्ताह तक निशुल्क यात्रा रहेगी ! ये बसें अंबाला जिला मे ही चलेगी जो बिल्कुल निशुल्क रहेगी जिसको लेकर अंबाला के लोगो मे काफी ख़ुशी की लहर हैं ! जहाँ रोडवेज अधिकारी काफी खुश हैं वही इसमें सफर कर रहे महिलाये व पुरुष भी काफी खुश नज़र आ रहे हैं !
अंबाला को मिली बड़ी सौगात बस अड्डा इंचार्ज विजेंद्र सिंह ने बताया कल जो गणतंत्र दिवस पर परिवहन व ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने इलेक्ट्रॉनिक हरि बसों को झंडी दिखाकर रवाना किया था,वह सेवा शुरू हो चुकी है और लोगों को बड़ा लाभ हो रहा है यह बसें प्रदूषण मुक्त है और कललेडी पंजोखरा अंबाला सिटी सेवा करेगी ! बस अड्डा इंचार्ज विजेंद्र सिंह ने बताया कि एक हफ्ते के लिए यह सेवा फ्री रहेगी ! उन्होंने बताया कि यह जो बसे हैं सर्दियों में गर्म और गर्मियों में ऐसी से ठंडी रहेगी ! उन्होंने कहा कि साफ सुथरी बसे हैं और एक सप्ताह तक लोगों को बहुत लाभ होगा !






