पंचकूला (एकता): पंचकूला से मोरनी हिल्स जाने वाला रास्ता बंद हो गया है। बता दें कि गांव थाना के पास सड़क धंस गई है।

मीडिया सूत्रों के अनुसार सड़क के धंसने के चलते कई पर्यटक मोरनी मार्ग में फंसे हुए हैं। दरअसल पंचकूला को मोरनी से जोड़ने वाला मुख्य मार्ग टूट गया है। वहीं दूसरी तरफ लोक निर्माण विभाग अधिकारियों ने मौके पर जाकर दौरा किया।

लोगों को वाया रायपुररानी मार्ग से कई किलोमीटर घूमकर आना पड़ रहा है। मोरनी पंचकूला मार्ग को बेहाल करने का काम शुरू हो गया है। लोगों का जाम लगा हुआ है।







