Home Haryana प्रसिद्ध शक्तिपीठ मनसा देवी में बनेगी हनुमान जी की 108 फीट ऊंची...

प्रसिद्ध शक्तिपीठ मनसा देवी में बनेगी हनुमान जी की 108 फीट ऊंची मूर्ति, काशी विश्वनाथ जैसा होगा नजारा

236
0

पंचकुला (एकता): प्रसिद्ध माता मनसा देवी मंदिर सभी शक्तिपीठों में से एक है। यह पंचकूला ही नहीं बल्कि पूरे देश के श्रद्धालुओं के आस्था का केंद्र है। मां मनसा देवी का भव्य मंदिर बेहद ही प्राचीन है। ऐसा माना जाता है कि यहां देवी सती का मस्तक गिरा था। जहां भक्तों की हर मन्नतें पूरी होती हैं।

बता दें कि अब यह मंदिर काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। मीडिया सूत्रों के अनुसार इसके लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बैठक ली। सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीबीआरआई) रुड़की ने इसका प्लान तैयार किया है। 2 महीने के अंदर टेंडर प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है।

मुख्य मंदिर तक शक्ति कॉरिडोर बनाया जाएगा, जिसका नाम ‘शक्ति पथ’ रखा जाएगा। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री ने अधिकारियों और सीबीआरआई के प्रतिनिधियों को मंदिर के श्राइन स्थल के जीर्णोद्धार और मास्टर प्लान के त्वरित कार्यान्वयन सुनिश्चित करने को कहा। इस दौरान हनुमान जी की 108 फुट ऊंची मूर्ति बनाई जाएगी। यह मूर्ति इतनी विशाल होगी कि एक किलोमीटर दूर से भी लोग इसके दर्शन कर सकेंगे।

इसके अलावा नारायण सेवा स्थल, नित्य पार्क, तिकोना पार्क का निर्माण भी शामिल है। मल्टी लेवल पार्किंग और बस स्टाप भी बनाया जाएगा। वाहनों और पैदल चलने वालों के लिए अलग रास्ते बनेंगे। ओपन एयर थिएटर बनाया जाएगा, जिसमें लगभग 500 लोग बैठ सकेंगे। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here