पलवल, 27 जनवरी – पलवल जिले में तीन राष्ट्रीय पक्षी मोरों की ह.त्या का मामला सामने आया है। जैनपुर गांव के जंगल में हुई घटना में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन अन्य आरोपी फरार हो गए हैं। मामले की सूचना पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है, ताकि अन्य आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके।
जानकारी के अनुसार गांव के सरपंच सरजीत ने इसकी वन्य जीव रक्षक हंसराज को दी।मौके पर पहुंचे अधिकारियों को तीन मृत मोर खून से लथपथ एक कट्टे में मिले। ग्रामीणों ने एक आरोपी अनीश को पकड़ लिया, जिसने अपने तीन साथियों शराफत, नदीम और परवेज का नाम बताया, सभी आरोपी लड़माकी गांव के रहने वाले हैं।मामले में एक और गंभीर मोड़ तब आया, जब भागते समय एक आरोपी ने स्थानीय नरेश पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाई, लेकिन वह बाल-बाल बच गए। हथीन थाना पुलिस ने वन्य जीव रक्षक हंसराज की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।वहीं जब इस बारे में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल से पूछा तो उन्होंने कहा कि यह घटना बहुत दर्दनाक और शर्मनाक है इसमें प्रशासन अपना काम करेगा।







