Home Haryana खेल मंत्री ने पलवल में सरकार के सफलतापूर्वक 100 दिन पूर्ण होने...

खेल मंत्री ने पलवल में सरकार के सफलतापूर्वक 100 दिन पूर्ण होने पर की प्रेस वार्ता

143
0
पलवल,28 जनवरी -युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता तथा खेल मंत्री हरियाणा सरकार गौरव गौतम आज स्थानीय लोक निर्माण विभाग (भवन एवं मार्ग) पलवल में सरकार के सफलतापूर्वक 100 दिन पूर्ण होने पर प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस अवसर पर  जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी बिजेंद्र कुमार भी मौजूद थे।
खेल मंत्री हरियाणा सरकार गौरव गौतम ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी के कुशल नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि पलवल जिले में विकास कार्यों को गति प्रदान की गई है। शहर के सौंदर्यीकरण को बढ़ाने के लिए स्ट्रीट लाइट लगाई जा रही है। शहर में तिरंगा लाइट लगाने के लिए ट्रेडर जल्द ही ओपन हो जाएगा। अवैध पार्किंग के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा ठोस कदम उठाए जा रहे है।उन्होंने कहा कि शहर में गंदे पानी की निकासी के लिए जगह जगह कैचपिट बनाने का कार्य शुरू हो चुका है। शहर में बरसात का पानी जमा नहीं हो इसके लिए योजना बनाई गई है। व्यापारियों के सहयोग से बाजार को जाम मुक्त बनाने का कार्य किया गया है। शहर में विकास कार्यों के लिए ट्रेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। विकास कार्य शुरू कर दिए गए है।
पलवल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को गाड़ियों की सुविधा प्रदान करने के लिए रेल मंत्री के साथ मुलाकात की गई। रेल मंत्री द्वारा आश्वासन दिया गया है कि जल्द ही बंद पड़ी हुई गाड़ियों को पलवल के लिए सुचारू रूप से चलाया जाएगा।उन्होंने कहा कि पलवल अलीगढ़ रोड पर इंटरचेंज बनाने का कार्य पूरा हो गया है। अब शहर को जाम से मुक्ति मिलेगी। पलवल से खाटू श्याम और कुंभ तीर्थ स्थल के लिए हरियाणा राज्य परिवहन की बस सेवा शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि शहर के साथ साथ गांवों का भी चहुमुँखी विकास किया जा रहा है। खादर क्षेत्र के अंदर खेत खलियानों के रास्तों का निर्माण किया जा रहा है। व्यायामशालाओं और बारात घरों,चौपालों का निर्माण कार्य किया जा रहा है। गांवों की फिरनी को पक्का किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here