Home Ambala रात 2 बजे तक चलता रहा अनिल विज का ‘जनता दरबार’, बोले-फरियादियों...

रात 2 बजे तक चलता रहा अनिल विज का ‘जनता दरबार’, बोले-फरियादियों की समस्याएं सुनकर ही जाएंगे

239
0

अंबाला (एकता): हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का ‘जनता दरबार’ रात के 2 बजे तक चलता रहा। बता दें कि गृह मंत्री ने कहा कि चाहे रात के 2 ही क्यों न बज जाएं वह फरियादियों की समस्या सुनकर ही जाएंगे।

मीडिया सूत्रों के अनुसार उन्होंने कहा कि अंबाला छावनी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में शनिवार को प्रदेश के कोने-कोने से हजारों फरियादी समस्याओं को लेकर पहुंचे। सुबह से शुरू हुआ जनता दरबार देर शाम तक जारी रहा। जनता दरबार में महिला अपराधों के मामलों पर उन्होंने अलग-अलग पुलिस अधिकारियों को फटकार लगाई और कार्रवाई के निर्देश दिए।

गृह मंत्री ने सोनीपत पुलिस कमिश्नर को फटकार लगाई और इस मामले को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के निर्देश दिए। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पुलिस का काम है लॉ एंड आर्डर को बनाए रखना। महिला ने करनाल के एएसआई पर आरोप लगाए। विज ने मामले में एसपी करनाल को फोन कर एएसआई के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। शिकायतकर्ता ने इस मामले में सीएमओ पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए जिस पर स्वास्थ्य मंत्री ने मामले की जांच एसीएस से कराने के निर्देश दिए।

महेंद्रगढ़ में बिजली बोर्ड में कार्यरत कर्मचारी ने उसपर कई बदमाशों द्वारा हमला करने के आरोप लगाए। उसने घटना से संबंधित वीडियो भी गृह मंत्री अनिल विज को दिखाई। जनता दरबार में आई अन्य शिकायतों पर गृह मंत्री ने संबंधित कार्रवाई को कार्रवाई के निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here