11 जनवरी,सोनीपत–सोनीपत के गन्नौर के बेगा रोड पर प्लाट में नींव भरने का काम कर रहे एक राजमिस्त्री पर अचानक दीवार गिर गई। जिससे राजमिस्त्री दीवार के नीचे दब गया। जिस कारण मिस्त्री की मौके पर ही मौ.त हो गई। अशोक की पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है और अब 3 बच्चो के सर से अशोक की मौ.त के बाद पिता का साया उठ गया। सूचना पर थाना बड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और श.व को पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत के सिविल अस्पताल में भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद स्वजन उसे बेगा रोड पर पहंचे और कार्रवाई की मांग करते हुए श.व को सड़क पर रख जाम लगा दिया।
वहीं सूचना के बाद थाना बड़ी प्रभारी युद्धवीर व गन्नौर थाना प्रभारी जसपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्वजन को समझाने का प्रयास किया, लेकिन स्वजन कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। जानकारी के अनुसार मृतक अशोक (40) गांव रोशनपुर का रहने वाला था। अशोक बेगा रोड पर एक प्लाट में नींव भरने का काम कर रहा था। इस दौरान प्लाट के साथ लगती दीवार अचानक उस पर गिर गई। मौके पर लोगो ने जेसीबी की मदद से अशोक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक अशोक की मौ.त हो चुकी थी। वही मृतक के भाई भगवानदास ने कहा कि अंकुर त्यागी ने अशोक को सुबह काम पर बुलाया था। प्लाट की गहरी नींव खुदवाने के कारण यह हादसा हुआ।
आरोपित प्लाट मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
परिजनों ने कहा कि आरोपित प्लाट मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नही की गई।जिससे नाराज परिजनों ने शव को बेगा रॉड पर रख दिया और प्रदर्शन कर जाम लगा दिया। करीब आधे घंटे बाद अशोक के शव को सड़क में रखा रहा। वहीं पुलिस मौके पर पहुँची और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। बड़ी थाना प्रभारी युद्धवीर ने ठोस करवाई का आश्वाशन दिया।जिसके बाद परिजनों ने करीब 30 मिनट बाद अशोक के शव को सड़क से उठाया और अंतिम संस्कार किया।बड़ी थाना प्रभारी युद्धवीर ने बताया कि पुलिस ने अशोक के स्वजन को समझा कर जाम खुलवा दिया। मृतक के भाई भगवानदास ने शाहपुर तगा के अंकुर त्यागी के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।







