Home Sonipat सोनीपत में भीषण सड़क हादसा,बाइक सवार युवक की मौत,दो दोस्त घायल

सोनीपत में भीषण सड़क हादसा,बाइक सवार युवक की मौत,दो दोस्त घायल

22
0

सोनीपत/रामेश कुमार-:सोनीपत में सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं।रेलवे रोड पर पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के पास बाइक और कार की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई,जबकि उसके दो साथी घायल हो गए।हादसे की पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार तीनों युवक इसकी चपेट में आ गए।हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

सोनीपत के रेलवे रोड पर हुए इस हादसे की तस्वीरें हादसे की भयावहता बयां कर रही हैं।पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के पास बाइक पर सवार होकर जा रहे तीन युवकों की एक कार से टक्कर हो गई।अचानक हुई इस भिड़ंत के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। हादसे में बाइक सवार अमन की जान चली गई,जबकि उसके दोस्त रिशु और विवेक घायल हो गए।मृतक अमन उत्तर प्रदेश के मैनपुरी का रहने वाला था।वह पिछले करीब दो वर्षों से सोनीपत के मुरथल में रह रहा था और एक फैक्ट्री में मैनेजर के पद पर कार्यरत था।अमन की मौत की खबर से उसके परिजनों और परिचितों में शोक की लहर है।वहीं,हादसे में घायल रिशु और विवेक का मामला भी सामने आया है।हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।पुलिस ने अमन के शव को पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत के नागरिक अस्पताल भिजवा दिया।पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।अब सीसीटीवी फुटेज की मदद से हादसे की परिस्थितियों और फरार चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।पुलिस जांच के बाद ही टक्कर के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here