Home Haryana शहर के थीम पार्क में चल रहे पशु मेले में दो गुटों...

शहर के थीम पार्क में चल रहे पशु मेले में दो गुटों में भैंस की नस्ल को लेकर हुई कहासुनी.. चली गोलियां

199
0
कुरुक्षेत्र, 10 जनवरी – शहर के थीम पार्क में चल रहे पशु मेले में आज अचानक गोलियां चल गई है। वारदात के बाद हमलावर मौके से फ़रार होने में कामयाब हो गए हर। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत पहुंची और मौके का जायज़ा लिया।
फिलहाल पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी जीत सिंह ने बताया कि पशु मेले में आए हुए दो गुटों में आपस में भैंस की नस्ल को लेकर कहासुनी हो गई थी। और एक गुट ने दूसरे गुट पर गोलियां चला दी है। हालांकि इस गोली कांड में किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है। उन्होंने कहा कि हमलावर मौके से फरार हो गए हैं। हमलावर की पहचान हो गई है। जल्दी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here