Home Haryana आदमपुर उपचुनाव भारी बहुमत से जीतेगी बीजेपी: शिक्षा मंत्री कंवरपाल

आदमपुर उपचुनाव भारी बहुमत से जीतेगी बीजेपी: शिक्षा मंत्री कंवरपाल

181
0

यमुनानगर (अकुंर कपूर): हरियाणा के शिक्षा एवं वन मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि पंचायती चुनाव के लिए भी बीजेपी की पूरी तैयारी है। वह आदमपुर उपचुनाव भारी मतों से जीतेगी। यमुनानगर में वन विभाग के कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कवर पाल गुर्जर ने बताया कि यह बिल्डिंग काफी पुरानी थी जिसके स्थान पर नई बिल्डिंग का निर्माण किया गया है, जिस पर 72 लाख की लागत आई है। उन्होंने बताया कि एग्रोफोरेस्ट्री में यमुनानगर एक नंबर पर है, इससे किसान की आमदनी बढ़ी है। उन्होंने बताया कि हरियाणा में 3900 के लगभग ऐसे पेड़ हैं जिनकी आयु 70 साल से ज्यादा है इनकी पेंशन लगाई गई है।

उन्होंने जानकारी दी कि अगर कोई किसान एक तरफा पेड़ लगाता है तो उसे 7 से लेकर 14000 रुपए तक एग्रीकल्चर विभाग द्वारा दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि हरियाणा में वन क्षेत्र बढ़ाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इस साल भी विभाग द्वारा एक करोड पेड़ लगाए जाएंगे। इसके अलावा 2 करोड पेड़ विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, विद्यार्थियों, स्कूलों, ग्राम पंचायतों एवं किसानों को लगाने के लिए दिए जाएंगे ताकि हरियाणा में वनक्षेत्र बढ़ सके। हरियाणा में मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार के अपने पदों से इस्तीफा देने को उन्होंने रूटीन की कार्रवाई बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here