Home Accident धुंध के कारण नहीं दिखाई दिए बेरीगेट…आपस में टकराई 5 गाड़ियां

धुंध के कारण नहीं दिखाई दिए बेरीगेट…आपस में टकराई 5 गाड़ियां

179
0
11 जनवरी, सोनीपत–सोनीपत के नेशनल हाइवे 344 पर खरखोदा – बरोणा रोड बाईपास पर बड़ा सड़क हादसा हुआ है। नेशनल हाइवे पर सड़क को ठीक करने का काम चल रहा था, लेकिन सड़क पर कोई भी रिफ्लेक्टर नहीं लगाए गए थे, जिसके कारण घने कोहरे के कारण सड़क पर बेरीगेट दिखाई नहीं दिए और आपस में 5 गाड़ियां टकरा गई.गनीमत रही कि इस सड़क हादसे में किसी की जान नहीं गई है.
मिली जानकारी के अनुसार आज नेशनल हाइवे 344 पर खरखोदा – बरोणा बाईपास पर सड़क की मरम्मत करने का कार्य किया जा रहा था, लेकिन बैरिकेट के अलावा कोई भी रिफ्लेक्टर नहीं लगाया गया था. जिस कारण घने कोहरे की वजह से सड़क पर लगे बैरिकेट ट्रक चालक को दिखाई नहीं दिए और एक के बाद आपस में 5 गाड़ियां टकरा गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।आपस में टकराई गाड़ियों में 2 डंफर, एक ट्रक, एक कैंटर व एक अन्य गाड़ी शामिल हैं।सभी गाड़ियों में काफी नुकसान हुआ हैं।हादसे का शिकार हुई एक गाड़ी दूध की थी जोकि राजस्थान से यूपी जा रही थी और एक आइसर कैंटर जोकि सब्जियों से भरा हुआ था और दिल्ली ले जाया जा रहा था।इसके अलावा 2 डंफरो में रिवाड़ी से डस्ट भर कर ले जाया जा रहा था।इसके साथ ही एक अन्य वाहन इस हादसे के शिकार हुआ हैं।
हादसे की वजह नेशनल हाइवे पर बीच मे चल रहा काम 
मौके पर मौजूद लोगों ने इस हादसे की वजह नेशनल हाइवे पर बीच मे चल रहा काम बताया है,क्योंकि सड़क पर बेरीगेट तो लगाए गए, लेकिन उन पर कोई रिफ्लेक्टर नही लगाए गए, जिसके कारण धुंध के कारण हादसे हुआ हैं। वही इस हादसे में वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और चालकों को भी चोट आई है। आज पांच गाड़ियां आपस में टकराई हैं, अगर जल्द ही कोई समाधान नहीं किया गया तो इससे बड़ा हादसा भी हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here