Home Rohtak फीस बढ़ोतरी के विरोध में एमडीयू के छात्रों ने पकोड़े तलकर किया...

फीस बढ़ोतरी के विरोध में एमडीयू के छात्रों ने पकोड़े तलकर किया अनोखे अंदाज में प्रदर्शन

135
0
रोहतक : चन्द्रिका ( TSN)-फीस बढ़ोतरी के विरोध  को लेकर एमडीयू के छात्रों ने अनोखे तरिके से प्रदर्शन किया. एमडीयू के मेंन गेट पर  छात्रों ने पकोड़े तल कर अपना विरोध प्रदर्शन किया. उनका कहना है कि एमडीयू प्रशासन से बार-बार गुहार लगा चुके हैं कि  फीस की जो बढ़ोतरी है उसे वापस लिया जाए लेकिन उसके बावजूद भी एमडीयू प्रशासन की तरफ से किसी प्रकार का कोई आश्वासन उन्हें नहीं मिला.
फीस बढ़ोतरी वापस नहीं हो जाती तब तक आंदोलन रहेगा जारी 
छात्रों का कहना है कि वे इस मामले में ज्ञापन भी दे  चुके हैं और हस्ताक्षर अभियान भी चला चुके हैं, लेकिन एमडीयू के अधिकारी इस मामले में कोई संज्ञान नहीं ले रही. छात्रों का कहना है कि अगर जल्द ही एमडीयू फीस बढ़ोतरी मामले में कोई संशोधन नहीं करती तो वह इसके बाद राज्यपाल से मिलेंगे. अगर राज्यपाल से भी उनकी समस्या का समाधान नहीं होता तो फिर उसके बाद 2 दिन तक सांकेतिक हड़ताल भी करेंगे.इसके बाद भी अगर उनकी मांग पूरी नहीं होती और फीस बढ़ोतरी कम नहीं हो पाती तो एमडीयू के दोनों गेटों का ताला लगाकर एमडीयू को बंद कर देंगे और तमाम छात्र भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे. छात्रों   ने आरोप लगाया कि एमडीयू नें बड़ी साजिश के तहत ug और pg के पेपर खत्म होने के बाद फीस बढ़ोतरी को लागू किया है, ताकि छात्र इकट्ठे ना हो सके और कोई आंदोलन न कर सके, क्योंकि पेपर खत्म होने के बाद छात्र अपने घरों को जा चुके हैं और हॉस्टल भी खाली हो चुके हैं और यहां तक की मैस भी बंद हो चुकी है.छात्रों के जाने के बाद जानबूझकर फीस में अचानक बढ़ोतरी की गई है. प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि जो छात्र घर जा चुके हैं वह वापस आएंगे और इस आंदोलन के अंदर उनका पूरा साथ देंगे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here