सोनीपत,रमेश कुमार-:मुरथल रोड पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर सोनीपत की ओर जा रहे थे।इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में गांव सांदल निवासी सुमित की जान चली गई।वहीं, उसके साथी प्रिंस और साहिल घायल हो गए।दोनों का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक,तीनों युवक ब्लिंकिट कंपनी में काम करते थे और बाइक पर सवार होकर सोनीपत की तरफ जा रहे थे।मुरथल रोड पर अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई।टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी।मौके पर पहुंची सेक्टर-27 थाना पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया,जहां डॉक्टरों ने सुमित को मृत घोषित कर दिया।वहीं प्रिंस और साहिल का इलाज जारी है।पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया है.जांच अधिकारी संजय कुमार के अनुसार,प्रारंभिक जांच में बाइक के डिवाइडर से टकराने की बात सामने आई है।हादसे में एक युवक की मौत हुई है,जबकि दो अन्य घायल हैं।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।हादसे के कारणों और बाइक की रफ्तार समेत अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।







